Monday, January 20, 2025

करणवीर मेहरा के नाम हुई 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी, पहले रनरअप बने विवियन

 करणवीर मेहरा ने अपने नाम की 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी, पहले रनरअप बने विवियन

खास बातें

Bigg Boss Season 18 Grand Finale Winner Live Updates in Hindi: आज बिग बॉस 18 को अपना विजेता मिल गया। सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है। करणवीर मेहरा ने 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। विवियन डिसेना पहले रनरअप बने और रजत दलाल दूसरे रनरअप बने

आखिकार बिग बॉस 18 को इस सीजन का विजेता मिल चुका है। सलमान खान ने विजेता का एलान कर दिया है। करणवीर मेहरा और विवियन डिसेना के बीच ट्रॉफी की जंग हो रही थी। करणवीर ने आखिरकार अब विवियन को हराकर शो की ट्रॉफी जीत ली है। बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा बने हैं। विजेता को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली। 


कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन ने लिया स्टेज पर शाहरुख का नाम, किंग खान ने दिया रिएक्शन

  इन दिनों मुंबई कोल्ड प्ले म्यूजिक बैंड के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस इंटरनेशनल बैंड के कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लाेग आ रहे हैं। हाल ही में बैंड के पॉपुलर सिंगर क्रिस मार्टिन ने स्टेज पर शाहरुख खान का नाम लिया। जिस पर किंग खान ने रिएक्ट किया है?


ShahRukh Khan: कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन ने लिया स्टेज पर शाहरुख का नाम, किंग खान ने दिया रिएक्शन


इन दिनों मुंबई कोल्ड प्ले म्यूजिक बैंड के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस इंटरनेशनल बैंड के कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लाेग आ रहे हैं। हाल ही में बैंड के पॉपुलर सिंगर क्रिस मार्टिन ने स्टेज पर शाहरुख खान का नाम लिया। जिस पर किंग खान ने रिएक्ट किया है?


शाहरुख खान इंडिया में जितने फेमस हैं, उतने ही मशहूर ग्लोबली भी हैं। नामी हॉलीवुड एक्टर, सिंगर उनके कायल हैं। हाल ही में कोल्ड प्ले म्यूजिक बैंड के सिंगर क्रिस मार्टिन ने किंग खान का नाम अपने स्टेज से लिया। इस पर शाहरुख खान ने क्या रिएक्शन दिया है, जानिए। 

क्रिस मार्टिन ने स्टेज पर क्या कहा

हाल ही में कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन ने अपने स्टेज से शाहरुख खान का नाम लिया और उनके नाम को हमेशा के लिए याद किया जाने वाला बताया। वह स्टेज से कहते हैं, ‘शाहरुख खान फॉरएवर।’ यह बात सुनकर कॉन्सर्ट में मौजूद लोग, खूब शोर मचाते हैं। इस कॉन्सर्ट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी पहुंची थीं। वह अपने दोस्तों के साथ क्रिस मार्टिन का कॉन्सर्ट देखने आईं। 

शाहरुख खान का रिएक्शन 

शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर क्रिस मार्टिन को थैंक्स कहा। किंग खान एक्स (ट्विटर) पर लिखते हैं- ‘सितारों को देखो, वह तुम्हारे लिए चमक रहे हैं। क्रिस मेरे भाई, तुमने मुझे खास फील करवाया है।’ आगे शाहरुख, क्रिस को आई लव यू लिखते हैं।’ साथ ही किंग खान यह भी लिखते हैं कि भारतीय लोग भी क्रिस को प्यार करते हैं।  

फैंस ने दिए रिएक्शन 

शाहरुख खान और क्रिस मार्टिन यह प्यार भरा रिश्ता देखकर फैंस को भी काफी खुशी हुई है। फैंस ने भी शाहरुख और क्रिस मार्टिन को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन सोशल मीडिया पर दिए हैंं। 


 


शादी के बाद कितना बदल गई हैं सोनाक्षी सिन्हा, पैपराजी के सामने पति जहीर को लेकर कही यह बात

 



सात साल तक डेटिंग करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई में शादी कर ली। लेकिन अब शादी के बाद सोनाक्षी बदल गई हैं क्योंकि जब पैपराजी ने उनसे पोज देने को कहा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। आखिर सोनाक्षी ने ऐसा क्यों किया।

 

 


आखिर सोनाक्षी ने पैपराजी को तस्वीर लेने से क्यों किया मना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, जब एक फोटोग्राफर ने उनसे सोलो शॉट के लिए रिक्वेस्ट की तो सोनाक्षी ने झट से मना कर दिया। सोनाक्षी ने समझदारी से जवाब दिया, "अब सोलो नहीं करते।" बाद में क्लिप में, सोनाक्षी को जहीर की चेन खींचते हुए भी देखा गया, जिसमें एक चाबी का पेंडेंट लगा हुआ था। जहीर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "यह मुझे पसंद नहीं है।"

 



दोनों में ज्यादा रोमांटिक कौन?

कथित तौर पर सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया, "जहीर ज्यादा रोमांटिक और फिल्मी हैं। वह सही समय पर डायलॉग और गाने निकालता है और शानदार इशारे करता है।" शादी के प्रपोजल के बारे में भी सोनाक्षी ने बताया, "यह अब तक की सबसे प्यारी बात थी और हमारे सबसे अच्छे पलों में से एक था। मुझे उस ट्रिप के दौरान उनके प्रपोज करने का प्लान पता चला।"



कौन करता है ज्यादा प्यार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहीर ने एक इंटरव्यू में बताया, "हम हमेशा एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते हैं। हमारे बीच यह लड़ाई चलती रहती है कि कौन दूसरे व्यक्ति से ज्यादा प्यार करता हैं। मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छी बात है जो जोड़े के लिए हो सकती है, जब आप सुबह से रात तक उन्हें यह समझाने की बहुत कोशिश करते हैं कि आप उनसे ज्यादा प्यार करते हैं और वे कहते हैं, नहीं, वे आपसे ज्यादा प्यार करते हैं।" सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं जहीर इकबाल ने सलमान के प्रोडक्शन की फिल्म नोटबुक से डेब्यू किया था। सात साल तक डेटिंग करने के बाद, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई में शादी कर ली।